Search This Blog

Showing posts with label नीति आयोग. Show all posts
Showing posts with label नीति आयोग. Show all posts

Sunday, 11 January 2015

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द पानगड़िया को मातृशोक


Arvind Pangaria, vice chairman NITI commission
अरविन्द पानगड़िया, उपाध्यक्ष, नीति आयोग 
नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अरविन्द पानगड़िया की माताश्री श्रीमती मोहिनीदेवी जी का  दुखद निधन परसों जयपुर में हो गया है. नरेंद्र मोदी विचार मंच इस दुखद अवसर पर हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त करता है. स्वर्गीया श्रीमती मोहिनीदेवी जी ९० वर्ष की थीं एवं लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहीं थीं।  वे राजस्थान के पूर्व वित्त सचिव स्वर्गीय श्री बलूलाल जी पानगड़िया की धर्मपत्नी थीं. आज दिनांक ११ जनवरी रविवार को उनकी तिये की वैठक जयपुर के सुबोध स्कूल में संपन्न हुआ जिसमे राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचन्द  कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

अरविन्द जी के भाई पद्मश्री डा.अशोक पानगड़िया जयपुर के जानेमाने न्यूरोलोजिस्ट हैं. वे राजकीय सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक एवं राजस्थान राज्य योजना आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य भी रहे.

अभी कुछ ही दिनों पूर्व योजना आयोग को नीति आयोग के रूप में परिवर्तित किया गया था. अमेरिका के कोलम्बिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक अरविन्द पानगड़िया को नीति आयोग का प्रथम उपाध्यक्ष बनाया गया. यह अत्यंत सन्मानजनक पद है जिसके अध्यक्ष स्वयं भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हैं.  इस आयोग में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली सहित कई काबीना मंत्री एवं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री  सदस्य हैं.  

इसके साथ ही अरविन्द पानगड़िया जी को देश के  महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा पद्म भूषण सन्मान के लिए भी चुना गया है. उनकी इस उपलब्धि के लिए हम उन्हें वधाई देते हैं और मातृशोक की इस दुखद घडी में उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं. ईश्वर से प्रार्थना है की दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनो को धैर्य प्राप्त हो. 


योजना आयोग बना नीति आयोग

Convener, Jaipur division
Prabhari, West Bengal,
Narendra Modi Vichar Manch

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

Friday, 2 January 2015

योजना आयोग बना नीति आयोग



नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार ने एक बड़ा नीतिगत फैसला लेते हुए योजना आयोग को ख़त्म करते हुए नीति आयोग (NITI- National Institution for Transforming India)  के गठन का कदन उठाया है. मोदी सरकार ने पदभार सँभालते ही इस पर विचार करना प्रारम्भ कर दिया था एवं जनता से भी इस सम्वन्ध में सुझाव मांगे थे.

अनेक पूर्व प्रधान मंत्रियों एवं मुख्य मंत्रियों ने भी समय समय पर योजना आयोग की प्रासंगिकता पर प्रश्न उठाते हुए इसे समाप्त करने की वकालत की थी. मोदी सरकार ने समय की मंग के अनुसार कदम उठते हुये योजना आयोग को समाप्त कर उसके स्थान पर नीति आयोग के गठन का फैसला किया है. नीति आयोग की गवर्निंग काउन्सिल में सभी राज्यों के मुख्य मंत्री / उप-राज्यपाल सम्मिलित होंगे। यह एक थिन्क टैंक  के रूप में काम करेगा।

योजन आयोग में केंद्रीकरण था जब को राज्यों को प्रतिनिधित्व देने के कारन इसका स्वरुप संघीय ढांचे के अनुरूप बना है. यह ज्यादा लोकतान्त्रिक भी है. नीति आयोग विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय का काम कर देश के विकास को सुनिश्चित करेगा।

यह आयोग देश को नेहरू के समाजवादी मॉडल से निकल कर इक्कीसवीं सदी की आकाँक्षाओं के अनुरूप बनाने में मदद करेगा।


Jyoti Kothari

Convener, Jaipur division
Prabhari, West Bengal,
Narendra Modi Vichar Manch

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.