Search This Blog

Wednesday 29 July 2015

पर्युषण पर्व पर कत्लखाने बंद रखने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र


माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी
भारत सरकार 
नई दिल्ली

महोदयजी,

जैसा कि आपको विदित है कि जैन धर्म का प्रमुख आठ दिवसीय महापर्व पर्युषण पर्व आगामी 10/09/2015 से17/09/2015 तक मनाया जायेगा.इन दिनो सभी जैन धर्मावलम्बी जृान,(ग्यान) दर्शन, चारित्र ओर तप की आराधना, साधना ओर उपासना करते हे पर्युषण के दौरान अंहिसा करुणा ओर मैत्री का विशेष संदेश प्रचारित किया जाता है, जैेन धर्म की अंहिसा की व्याख्या यह है कि हम छोटे से छोटे प्राणी की आत्मा को अपनी आत्मा के समान समझते है.

माननीय प्रधानमंत्री जी, 
इस पत्र के माध्यम से हम आपसे यह निवेदन करना चाहते हे कि भगवान महावीर का सन्देश जीओ ओर जीने दो की उपयोगिता को ध्यान मे रखते हुऐ ओर वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता बताने के लिये जैन धर्म के पर्युषण पर्व के आठ दिवस तक न केवल सम्पूर्ण भारत के कत्लखानो को बंद रखा जाय अपितु मांस के क्रय विक्रय को भी आठ दिनो तक प्रतिबंधित किया जाये।

भवदीय
सम्पूर्ण जैन समाज 
द्वारा डॉली गोलेच्छा, कोलकाता 

पर्युषण पर्व पर कत्लखाने बंद रखने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र 

Thanks,
(Vardhaman Gems, Jaipur represents Centuries Old Tradition of Excellence in 
Gems and Jewelry)
info@vardhamangems.com
Please follow us on facebook for latest updates.

No comments:

Post a Comment